|
अक्षर (Alphabets, Letters) को भारतीय दर्शन (philosophy) में ब्रह्म की संज्ञा दी गई है। श्रीमद्भग्वतगीता के आठवें अध्याय में अक्षर (Alphabets, Letters) को ब्रह्मयोग बताया गया है। अक्षर (Alphabets, Letters) को वर्ण भी कहा जाता है और हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सृष्टि की रचना के समय ब्रह्मा जी हृदय से ओंकार, अन्य अंगों से वर्ण (अक्षर - Alphabets, Letters), स्वर, छन्दादि तथा क्रीड़ा से षडज्, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पंचम, धैवत् और निषाद ये सात सुर प्रकट हुये।
वास्तव में अक्षर (Alphabets, Letters) शब्द का सबसे छोटा हिस्सा होता है। सामान्य ध्वनि को व्यक्त करने वाले संकेत को अक्षर कहते हैं।
(Letter is the least part of a word. Letter can be defined as a symbol to express a simple sound.)
वर्णमालाः - किसी भाषा के क्रमवार समस्त अक्षरों की सूची को वर्णमाला कहते हैं।
हिंदी वर्णमाला में कुल 52 अक्षर होते हैं जो नीचे दर्शाये गये हैं:
अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं अः ऋ ॠ ऌ ॡ
क ख ग घ ङ
च छ ज झ ञ
त थ द ध न
ट ठ ड ढ ण
प फ ब भ म
य र ल व
स श ष ह
क्ष त्र ज्ञ
(वस्तुतः यह वर्णमाला देवनागरी लिपि की है जिसका उपयोग मुख्यतः संस्कृत भाषा के लिये होता है किन्तु देवनागरी लिपि अनेकों भारतीय भाषाओं की भी लिपि है। यहाँ पर ध्यान देने योग्य बात है कि हिंदी में ॠ ऌ ॡ का प्रयोग प्रायः नहीं होता।)
Alphabets: - An ordered set of all the letters used in a language is called alphabets.
There are twenty six letters in English alphabet.
Capital Letters: A, B, C, D, E, F, G, H, I, J, K, L, M, N, O, P, Q, R, S, T, U, V, W, X, Y and Z.
Small Letters: a, b, c, d, e, f, g, h, i, j, k, l, m, n, o, p, q, r, s, t, u, v, w, x, y and z.
शायद आपको यह जानकारी हो कि
The quick brown fox jumps over the lazy dog.
वाक्य में अंग्रेजी के पूरे छब्बीस अक्षरों का समावेश हो जाता है।
|
|